गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने शुक्रवार को खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना का स्थलीय भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एमआईजी, एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के साथ-साथ आवासीय भूखंडों के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, ताकि निर्धारित समय पर आवंटियों को कब्जा उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह, ओएसडी प्रखर उत्तम, मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता एके तायल समेत अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...