सोनभद्र, मई 14 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में डूडा विभाग की तरफ से कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं अधूरे कार्य पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण टीम में परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने सबसे पहले कांशीराम आवास परिसर पहुंचकर वहां कराए गए निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि निर...