बलिया, जनवरी 8 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों, ओपीडी व्यवस्था, डिलीवरी कक्ष आदि को देखा। साफ-सफाई, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं तथा रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीएमओ को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और कुछ समस्याओं के बारे में बताया। मरीजों और तीमारदारों ने सफाई, व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर सुझाव दिए। इस पर सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में मेंटेनेंस का कार्य प्रगति पर है। साफ-सफाई कराई जा रही है। जल्द ही सभी चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी। लोगों की मांग पर सीएमओ ने अस्पताल का दूसरा गेट खोलने पर भी सकारात्मक संकेत दिए। सीएमओ ने सभी कर्मचारियो...