लातेहार, जून 3 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार ने भूसुर पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम, स्विमिंग पूल, एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, मल्टीपरपस हॉल, कमर्शियल ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें तथा गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं जिले में खेल, शिक्षा एवं युवा विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं, इसलिए क...