गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम। व्यापार केंद्र रोड से लोहे की 50 जालियां चोरी हो गई। यह जालियां फुटपाथ के दोनों तरफ लगाने को लेकर रखी गई थी। चोरी हुए सामान की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है। इस सिलसिले में थाना सुशांत लोक में मामला दर्ज हुआ है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने पीसी गुप्ता एंड कंपनी को व्यापार केंद्र रोड के निर्माण का ठेका आवंटित किया हुआ है। इसमें फुटपाथ के दोनों तरफ जालियां लगनी है। इस कंपनी के सुपरवाइजर चरखी दादरी के गांव जीतपुरा निवासी सोमबीर ने पुलिस को बताया कि एक जाली में करीब 52 किलोग्राम वजन है। करीब 50 जालियां चोरी हेा गई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...