मधुबनी, जून 12 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को नाहस-खंगरैठा में निर्माणाधीन आउटडोर स्टेडियम परिसर से अवैध अतिक्रमण को हटाया दिया गया।अनुमंडल दंडाधिकारी के आदेश पर दिनेश ठाकुर, राजेन्द्र यादव के व्यवसायिक प्रतिष्ठान को खाली करा दिया गया। नोटिस मिलने के बाद सत्यनारायण कुमार,रामप्रीत य यादव,,रमेश यादव,दिलीप यादव सहित नौ अतिक्रमणकारी पहले अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटा लिया था। इस अवसर पर सीओ बिस्फी संतोष कुमार सिंह,पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार,एसआई मिनू कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अन्तर्गत नाहस-खंगरैठा खंगरैठा में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है।दो करोड़ 16 लाख की लागत से पेवेलियन,चहारदीवारी,मैदान आदि का निर्माण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन स्टेडियम परिसर से हटाया ...