मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन साइबर थाने के प्रशासनिक भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। 356.53 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का अब तक 57 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मंत्री ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अभियंताओं को निर्देशित किया कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए परियोजना को निर्धारित समय-सीमा अक्तूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस दो मंजिला भवन में अधिकारियों के कार्यालयों के साथ-साथ लॉक-अप, मालखाना और आधुनिक सुविधाओं समेत रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का भी निर्माण किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने करहल स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निर...