निर्माणाधीन शोरूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला
लखीमपुरखीरी, जून 7 -- शनिवार दोपहर को शहर के मीरपुर क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लखीमपुर खीरी की टीम तत्काल सक्रिय हुई और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दो फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने देखा कि शोरूम के भूतल तथा प्रथम तल पर आग तेजी से फैल रही थी। आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। अग्निशमन कर्मियों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। कई घंटों के अथक प्रयास के बाद फायर कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया। अग्निशमन विभाग के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.