फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- शमसाबाद। खुड़ना वैध मार्ग स्थित नहर के पास निर्माणाधीन विद्यालय में चोरों ने धावा बोलकर करीब सवा लाख रुपये के सोलर उपकरण चोरी कर लिए। चोर विद्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दूसरी मंजिल पर लगे सौर ऊर्जा सिस्टम के चार बैटरा तथा एक इनवर्टर चोरी कर ले गए । गुरुवार की सुबह विद्यालय में कारीगर और मजदूर पहुंचे तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना विद्यालय प्रबंधक को दी। सूचना मिलते ही प्रबंधक मौके पर पहुंचे और उपकरण गायब देखकर हैरान रह गए । घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनििध भी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर से चोरों ने उड़ाया सामान प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़...