कन्नौज, अप्रैल 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली में संत रविदास मिशन के अंतर्गत नवीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 'जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय' नाम से बन रहे इस आवासीय विद्यालय का निर्माण लगभग 46.89 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपी सिडको को सौंपी गई है। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि विद्यालय निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। शनिवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने निर्माणाधीन विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.