प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज। धूमनगंज क्षेत्र में सीएम ग्रिड के तहत बनाई जा रही स्मार्ट रोड के बीच में आई पुलिस चौकी और एक धार्मिक स्थल हटाया जाएगा। दोनों को हटाने के लिए नगर निगम का प्रवर्तन दल शुक्रवार को मौके पर गया, लेकिन धूमनगंज थाने से फोर्स नहीं मिलने पर लौट आया। रोड की जद से हटाने के बाद नगर निगम पास में ही पुलिस चौकी और धार्मिक स्थल का निर्माण कराएगा। रोड निर्माण में व्यवधान बनी पुलिस चौकी और धार्मिक स्थल हटाने के सिलसिले में नगर आयुक्त साईं तेजा पिछले दिनों धूमनगंज गए थे। नगर आयुक्त ने पुलिस के अधिकारियों से वार्ता की थी। यह भी पढ़ें- त्रिवटीनाथ मंदिर क्षेत्र में बीडीए कॉलोनी विवाद सुलझाने को तैयारी पूरी प्रवर्तन दल के एक सदस्य ने बताया कि शुक्रवार को ही पुलिस चौकी और धार्मिक स्थाल स्थानांतरित करने की योजना था। फोर्स मिलने ...