निर्माणाधीन रेल अंडरपास के कारण सड़क पर जमा मिट्टी से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
छपरा, फरवरी 19 -- 5 धूल से अटी सड़क पर खड़े होकर नाराजगी जताते बनवार के ग्रामीण दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सिवान रेलखंड पर बनवार के समीप निर्माणाधीन रेल अंडरपास की खुदाई से निकाली गई मिट्टी को ग्रामीण सड़क पर ही छोड़ दिए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लखराम ब्रह्म स्थान की ओर से बनवार गांव जाने वाली करीब 300 मीटर सड़क पर मिट्टी का अंबार लगा हुआ है। इससे दिनभर धूल उड़ती रहती है और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चौपहिया वाहन गुजरते ही सड़क धूल से भर जाती है, जिससे आसपास के लोगों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और बदतर हो जाती है। मिट्टी गीली होकर फिसलन भरी हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बताया जाता है कि फिलहाल रेल लाइन के दक्षिणी हिस्से में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.