बाराबंकी, मार्च 14 -- रामनगर। रामनगर क्षेत्र के चौकाघाट क्रॉसिंग पर बन रहे रेलवे पुल पर एनएचआई ने अड़ंगा डाल दिया है। पहले ही वन विभाग की वजह से पुल निर्माण कार्य सुस्त था, अब एनएचआई की वजह से कार्य बंद हो गया है। बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शनिवार को रोक दिया गया। लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा यह पुल बनाया जा रहा है। जिसका ठेका बीकेजी कंपनी चंडीगढ़ को दिया गया है। उसने काम शुरू कर कई कोठियों का फाउंडेशन बना दिया है, बाकी वन विभाग की एनओसी के इंतजार में कार्य धीमा था। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों ने पंहुच कर प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि एनएचआई फोर लेन सड़क बनाएगा। उसकी तीस मीटर सीमा में काम न करें। उच्च अफसरों से वार्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.