सहारनपुर, जनवरी 11 -- रामपुर मनिहारान। दिल्ली यमुनोत्री नेशनल हाईवे 709 बी निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर कार्य प्रगति पर चल रहा है। रविवार को एनएचएआई की टीम हाईवे पर मेपिंग के माध्यम से नगर के शहरीपुल पर कार्य करती हुई नजर आई। जल्द ही लोगों के लिए पुल की एक साइड खोले जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे लोगों को जल्द जाम की समस्या से निजात मिलेगी। रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य 3 वर्षों से चल रहा है। जिससे आय दिन लोगों को जाम जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा था। हाईवे के कार्य में टीम तेजी से काम करती हुई नजर आई। टीम मैपिंग के माध्यम से पुल पर डिवाइडर का कार्य करने में जुटी है। कंपनी के साइट इंजीनियर रवि गौड के नेतृत्व में रेलवे ओवरब्रिज से पुल को जोड़ने वाले हिस्से पर मिट्टी भराव कार्य के साथ साथ आरसीसी डालने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.