बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन (हर घर जल) योजना के तहत निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुकी पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा के अंतर्गत पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए। डीएम ने खंड नजीबाबाद में मै० विंध्या टेलीलिंक्स लि० द्वारा निर्माणाधीन मोटाढ़ाक एवं कौड़िया पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि ग्राम मोटाढाक एवं कौड़िया में पेयजल आपूर्ति की जा रही है एवं अवशेष कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम तेलीपाड़ा में योजना में ग्राम प्रधान द्वारा उचित क्षमता की मोटर न होने के कारण पर्याप्त जलापूर्ति न होने के संबंध में अवगत क...