गाजीपुर, जून 10 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मनिहारी के ग्राम सभा सेमरा में 22 करोड़ 31 लाख रूपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को डीएम अनुपम शुक्ला ने निर्माणाधीन विद्यालय के कार्यों के प्रगति का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता को परखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा में मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में लगभग 1500 छात्र छात्राओं के अध्ययन की व्यवस्था की जा रही है। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत यहां प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- जीएसटी कार्यालय व मॉडल कंपोजिट विद्यालय का डीएम ने लिया जायजा साथ ही इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान, कला औ...