शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- जलालाबाद। जलालाबाद में शनिवार दोपहर जलालाबाद-फर्रुखाबाद रोड स्थित याकूबपुर तिराहे के पास निर्माणाधीन मैरिज लॉन में बड़ा हादसा हो गया। गंगा चिकित्सालय के पीछे बन रहे भवन का लिंटर डालते समय शटरिंग अचानक गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार डॉ. अनुराग गुप्ता के निर्माणाधीन मैरिज लॉन में करीब चार हजार वर्गफीट क्षेत्र में लेंटर डाला जा रहा था। ठेकेदार द्वारा लकड़ी की बल्लियों से शटरिंग की गई थी और करीब दो हजार वर्गफीट में कंक्रीट डाला जा चुका था। इसी दौरान सटरिंग अचानक धराशायी हो गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए। हादसे के समय दो मजदूर शटरिंग के नीचे जांच कार्य कर रहे थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- जान जोखिम में डाल टेंट का काम कर रहे श्रमिक घायलों की पहचान भोले पुत्र गोकुल न...