निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की हुई समीक्षा
मधुबनी, अगस्त 20 -- झंझारपुर। झंझारपुर स्थित निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के निर्माण कार्य और क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अनुमंडल पदाधिकारी टोनी कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में चल रहे मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। एसडीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्र की अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.