पीलीभीत, मई 20 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. महाराजपुर में बिना मान्यता मदरसे का संचालन किया जा रहा था। उसमें निर्माण कार्य भी चल रहा था। शिकायत पर मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य और एसडीएम अजीत प्रताप सिंह गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान बिना मान्यता मदरसा संचालित किए जाने की बात सामने आई। बिना मान्यता बनाए जा रहे मदरसे को सील कर दिया गया। आरोप है कि इस निर्माणधीन मदरसे में नमाज भी पढ़ी जा रही थी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि बिना मान्यता चल रहे मदरसे को सील कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...