मथुरा, जनवरी 29 -- वृंदावन कोतवाली इलाके के अंतर्गत रुक्मिणी विहार सेक्टर-2 में चोरों ने अठखम्भा क्षेत्र निवासी राहुल गौड़ के निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना को बीते पांच दिन का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। जानकारी के अनुसार शातिर चोरों ने सुनियोजित तरीके से निर्माणाधीन मकान में प्रवेश किया और वहां रखे कॉपर वायर के बंडल, लिफ्ट वायर और इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड के दर्जनों डिब्बे चोरी कर लिए। पीड़ित राहुल गौड़ के मुताबिक, चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये है। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध चोर सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प...