श्रावस्ती, अप्रैल 5 -- मल्हीपुर। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के असरफ नगर निवासी दलवीर सिंह पुत्र हरदयाल सिंह मल्हीपुर स्थित तहसील के बगल मधवापुर मार्ग किनारे अपना मकान बनवा रहे हैं। शनिवार रात निर्माणधीन मकान परिसर में घुसे चोर नल, टूल्लू पम्प व पाइप उखाड़ ले गए। सुबह पहुंचे दलबीर सिंह को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर चोरी गए सामान को बरामद कराए जाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...