बदायूं, जून 26 -- निर्माणाधीन मकान में रखे लाखों रुपये के प्लंबिंग सामान और काम में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। ताला तोड़कर हुई इस वारदात की जानकारी अगले दिन होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले की पड़ताल कर रही है। चोरी की वारदात उझानी कोतवाली क्षेत्र में अवनीश कुमार के निर्माणाधीन मकान में हुई। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मकान में पिछले कई दिनों से प्लंबिंग का काम चल रहा था। इसके लिए कासगंज स्थित त्रिवेणी सिंह की दुकान से ब्रास (पीतल) के सामान, डायवर्टर और अन्य कीमती प्लंबिंग सामग्री खरीदकर मकान में रखवाई गई थी। यह भी पढ़ें- जबरन मकान पर कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज आरोप है कि 24 जून की रात चोरों ने मकान के कमरे का ताला तोड़ दिया और वहां रखा ...