मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही पासवान नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने सबमर्सिबल मोटर की चोरी कर ली। इस संबंध में भगवानपुर निवासी सनोज कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। सनोज ने बताया कि वे मझौली खेतल के पास अपने साले सोनू कुमार पासवान के बन रहे नए मकान की देखरेख कर रहे थे। बीते 17 अप्रैल की रात चोरों ने मकान में लगा मोटर उखाड़ लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब मिली जब वे मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.