प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा निवासी महर्षि पांडेय ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पट्टी-चिलबिला सड़क के किनारे अपनी पैतृक जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा है। निर्माणाधीन मकान की बाउंड्री के अंदर पानी के लिए सबमर्सिबल पंप लगाया है। वह 29 मार्च की रात सबमर्सिबल पंप चोरी हो गया। सोमवार सुबह 6 बजे जानकारी मिलने पर मौके पर गया तो पंप गायब था। मामले की जानकारी चौकी दीवानगंज पुलिस को दी, मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...