नोएडा, अगस्त 13 -- गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित विशाल सोसाइटी में चोरों ने निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये का इलेक्ट्रिकल सामान चोरी कर लिया। चोर मकान में लगी विद्युत वायरिंग समेत अन्य इलेक्ट्रिकल सामान समेटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित काशिफ अली के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों को चिन्हित कर माल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...