पूर्णिया, मई 9 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र के मेहीनगर के समीप शुक्रवार की शाम निर्माणाधीन मकान से मोटर चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मीरगंज से सरसी जाने वाली सड़क स्थित शंकर दास के मकान की है। पीड़ित शंकर दास ने बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान से क्रॉपटन एवं मंगला कंपनी की दो मोटर चोरी कर ली गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहीनगर वार्ड-2 निवासी राजकुमार पिता श्याम दास तथा डकैता वार्ड-13 निवासी मोहम्मद चुन्ना अंसारी पिता मोहम्मद मुस्तफा अंसारी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर चोरी की मोटर बरामद कर ली। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरो...