बुलंदशहर, जून 24 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में गंगानगर कालोनी स्थित संस्कृति एन्क्लेव में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान के अंदर से बिजली की वायरिंग और सीसीटीवी कैमरों के कीमती तार चोरी कर लिए। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​गंगानगर कालोनी निवासी पीड़ित विनय कुमार ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि उनका निर्माणाधीन मकान संस्कृति एन्क्लेव, सेक्टर-सी में स्थित है। उन्होंने बताया कि मकान में बिजली की वायरिंग का कार्य पूरा हो चुका था और सीसीटीवी कैमरों के तार भी डाल दिए गए थे। 20 जून की सुबह जब ठेकेदार जुबैर अहमद काम कराने के लिए मकान पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अंदर से बिजली के तार और सीसीटीवी कैमरों के तार गायब थे। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार और सीसीटीवी कैमरे चोरी ...