गढ़वा, फरवरी 26 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार दोपहर करीब एक बजे दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन तीन मंजिले छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय निवासी नसरुल्लाह अंसारी के नवनिर्मित मकान में महिला मजदूर विधवा राजपति कुंवर काम कर रही थी। काम करने के दौरान ही वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। वहां से उसे तत्काल स्थानीय निजी क्लिनिक ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसे सदर अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव लाए जाने के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। उससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर थाना प्रभारी पहुंचने के बाद सड़क जाम कर रहे परिजनों और गृह निर...