सोनभद्र, जनवरी 29 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत अज्ञात चोरों ने अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-14 मालवीय नगर में एक निर्माणाधीन मकान के बाहर रखा सरिया आदि चुरा लिया है। पिड़ित विरेन्द्र बैस ने अनपरा पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मालवीय नगर में मकान निर्माण के दौरान मकान के बाहर रखे गये लोहे के रिंग, सरिया, तगाड़ी आदि भवन सामग्री की चोरी 26 जनवरी की रात्रि कर ली गई है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...