सहरसा, मार्च 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र नगर निगम वार्ड 35 बटराहा में निर्माणाधीन मकान से गिरने के कारण मंगलवार को जख्मी हुए 51 वर्षीय सरकारी स्कूल के शिक्षक धनदेव तांती की मौत हो गई। मृतक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग देख रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए पटना ले जाया गया। लेकिन बीच रास्ते में हीं उनकी मौत हो गई। मृतक सोनवर्षा कचहरी थाना अंतर्गत दिवारी पंचायत के धकजड़ी वार्ड 12 निवासी धनदेव तांती कहरा प्रखंड के ढोली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। निर्माणाधीन पहली मंजिल पर शटरिंग का काम देखने के दौरान शिक्षक करीब 15 फीट नीचे पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गए थे। जख्मी शिक्षक को आननफानन में इलाज के लिए नजदीक के निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पट...