बाराबंकी, अप्रैल 9 -- रामनगर। स्थानीय नगर के लखरौरा मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए आया लोहे का गेट गिरने से गृहस्वामी के 12 वर्षीय एकलौते बेटे की मौत हो गई। वह बुधवार की देर शाम पिता के लिए खाना लेकर पहंुचा था निर्माणाधीन मकान पर। इसी बीच बन रहे मकान की दीवार से सटे रखा गया लोहे का गेट अचानक गिर गया। आनन-फानन उसे सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रामनगर थाना के मोहल्ला लखरौरा में सीएचसी के पास हाफिज असलम का नया मकान बन रहा है, हाफिज असलम कस्बा रामनगर के रहने वाले हैं। मकान में लोहे का गेट लगाने के लिए आया था, जो दीवार सहारे ख...