निर्माणाधीन मकान में मिले युवक के शव की शिनाख्त
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को मिले युवक के शव की पहचान 23 वर्षीय अनिल पुत्र स्व. सुभाष कुमार, निवासी वार्ड-10, शिवनगर ठाकुर नगर के रूप में हुई है। युवक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। शुक्रवार को चामुंडा मंदिर के पास एक निर्माणाधीन भवन में स्थानीय लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा था। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी और एसएसआई महेश कांडपाल ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Rudr...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.