निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
सीवान, जून 22 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुर्माबाद स्थित एक निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत युवक स्थानीय निवासी बाबुद्दीन है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया है कि युवक दो दिनों से लापता था। परिजन के काफी खोजबीन के बाद भी इसका कोई पता नहीं चल सका। इधर, अचानक एक निर्माणाधीन मकान में बाबुद्दीन का शव पाया गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की और इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी।
मौत की जांच युवक की मौत की जांच में जुटी पुलिस निर्माणाधीन मकान में बाबुद्दीन का शव मिलने के बाद लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.