हापुड़, जनवरी 7 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवास विकास कालोनी में नितिन भारद्वार अपना मकान बनावा रहे हैं। बुधवार को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा के मोहल्ला जोगीवाला निवासी हरवीर सिंह मकान की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह ऊंचाई से गिर गया। आनन फानन में हरवीर को स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय का कहना है कि ...