लखनऊ, मार्च 25 -- मोहनलालगंज, संवाददाता।निर्माणाधीन एक मकान में प्लास्टर करते वक्त राजगीर करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया।हरिकंशगढ़ी में लॉ कालेज के पीछे रायबरेली जिले के मियापुर में रहने वाले श्रवण कुमार अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर का काम चल रहा है। मोहनलालगंज के दौलतगंज निवासी राजगीर सनी (30) बुधवार को पहली बार इस मकान पर काम करने पहुंचा था। वह दूसरी मंजिल पर दीवारों पर प्लास्टर कर रहा था। काम करते वक्त सनी करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर गया। यह देखकर सनी के साथ काम करने वाले मजदूर मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि सनी जमीन में बेहोश पड़ा था। साथी लोग उसे आनन-फानन में मोहनलालगंज के सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने स...