आजमगढ़, मार्च 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास स्थित एक होटल में शुक्रवार को खिड़की लगाते समय पहली मंजिल से नीचे गिरने से कारीगर की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सोहौली गांव निवासी 26 वर्षीय अमित प्रजापति एल्युमिनियम फेब्रिकेटर का काम करता था। रोडवेज के पास स्थित एक होटल के भवन का निर्माण का कार्य चल रहा है। होटल के निर्माणाधीन भवन के पहली मंजिल पर एल्युमिनियम की खिड़की लगाने का काम कई दिनों से चल रहा है। अमित भी इस निर्माणाधीन भवन में एल्युमिनियम की खिड़की लगाने का काम कर रहा था। शुक्रवार की शाम को निर्माणाधीन भवन के पाइट पर चढ़कर अमित पहली मंजिल पर एल्युमिनियम की खिड़की लगा रहा था। साथ में मौजूद अन्य मजदूरों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.