बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने धमकाने व तोड़फोड़ के आरोप में चार लोगों के खिलफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के भथरिनवां निवासी राम सुमेर ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि बीते 22 मार्च को वह अपने मकान के आगे चबूतरे व सीढ़ी का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि सुबह करीब नौ बजे विपक्षी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही कुदाल और सब्बल से निर्माण को तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित शशिकला, ज्ञानमति, कविता और बबिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...