मुजफ्फर नगर, मई 17 -- मोरना शुकतीर्थ में शुक्रवार देर रात एक निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालने का कार्य कर रहे एक 18 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी विपिन पुत्र ओमपाल के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मकान मालिक और लेबर ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।भोकरहेड़ी निवासी 18 वर्षीय विपिन शुक्रवार देर शाम करीब 9:30 बजे शुकतीर्थ में जनेश्वर सैनी के मकान पर लिंटर डालने के काम पर गया था। यह भी पढ़ें- एचटी पोल पर चढ़ा मजदूर करेंट से झुलसा, पोल से गिरकर मौत कार्य के दौरान वह अचानक हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों...