बगहा, मार्च 19 -- शनिचरी (प.चं.)। शनिचरी थाना क्षेत्र के बरवा ओझा गांव में मंगलवार शाम पड़ोस के निर्माणाधीन मकान के लिंटर पर खेल रहे दो सगे भाई दीवार के साथ नीचे गिर गए। दुर्घटना में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई बुरी तरह घायल हो गया। मृतक किशोर की पहचान नजीर अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र उमर फारूक के रूप में हुई है। उसका छोटा भाई इस्माइल अंसारी (9 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी है। उसे इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर शाम उमर फारूक और इस्माइल पड़ोस में बन रहे मकान के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों भाई निर्माणाधीन मकान के लिंटर पर चढ़ गए। इसी दौरान अचानक लिंटर और दीवार भरभरा कर ढह गई, जिससे दोनों भाई मलबे के साथ नीचे गिर पड़े। धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.