गोरखपुर, जुलाई 26 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी ब्लॉक क्षेत्र के तुलसी रतन गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान के पास करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर हरपुर बुदहट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, लेकिन उसके मुंह से खून निकला था। एसएसआई प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सरकारी अस्पताल के बाहर मिला अधेड़ का अज्ञात शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...