मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- चुनार (मिर्जापुर)। कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज कोलहुआ घाट पर मंगलवार की रात तेज आधी से पड़ोसी का निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की दिवाल गिर गई। इससे पड़ोस में सो रहे वृद्ध दंपति दब सर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर वृद्ध दंपति को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले गए। जहां चिकित्सक ने वृद्धा राधा देवी(60)पत्नी नंदलाल बिंद को मृत घोषित कर दिया। वही घटना गंभीर रूप से जख्मी नंदलाल का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देख बेहतर उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतका को एक लड़की है।उसकी शादी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...