नोएडा, मई 30 -- नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सलारपुर गांव निवासी विजेंद्र भड़ाना के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह निर्माण स्थल पर कई मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान सदरपुर कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय रामचरण का तीसरी मंजिल पर काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे में रामचरण को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बा...