उरई, अप्रैल 19 -- माधौगढ। संवाददाता गांव बंगरा में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मजदूर पिता पत्र सहित तीन लोग गिर कर घायल हो गए चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां गम्भीर रूप से घायल होने से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कोतवाली क्षेत्र के गांव बंगरा में संतोष शाक्वार का मकान का लेंटर डाला जा रहा था। अचानक छज्जा टूट कर नीचे गिर गया जिसमें तीन मजदूर गोहन थाना क्षेत्र के गांव कुरसेंडा निवासी रामप्रकाश 60, उसका लड़का पुत्र संजीव कुमार 32 व बेटू 23 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुन ग्रामीण एकत्र हो गए एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्ट...