निर्माणाधीन भवन में सीढ़ियों से फिसलकर श्रमिक की मौत
नोएडा, जून 6 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। गढ़ी चौखंडी गांव में बुधवार शाम निर्माणाधीन भवन में सीढ़ियों से फिसलकर घायल हुए श्रमिक ने शुक्रवार शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फेज-3 थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है। जिला बदायूं के कस्बा शिकारपुर निवासी सूरजपाल ने पुलिस को बताया कि उनका भाई नन्हे राज मिस्त्री का काम करता था। वह वर्तमान में गढ़ी चौखंडी गांव में किराये पर रहता था। परिवार में उसकी पत्नी, तीन बेटी और दो बेटे हैं। पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। वह वर्तमान में गढ़ी चौखंडी गांव में ही एक भवन में निर्माण कार्य कर रहा था। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन भवन में सीढ़ियों से फिसलकर श्रमिक की मौत बुधवार शाम करीब छह बजे छत पर पड़ी मिट्टी के चलते फिसलन हो गई थी। वह जब उतर रहा था त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.