फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। निर्माणाधीन भवन में काम के बीच एक मजदूर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। इससे परिजन बिफर गये और हंगामा खड़ा कर दिया। ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप जड़ा। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और कार्रवाई का भरोसा दिया। कमालगंज थाने के शेरपुर सराय गांव निवासी 50 वर्षीय कालेश्वर शुक्ला बिर्राबाग में अपने भाई राजेश्वर शुक्ला के पास रहते थे। कादरीगेट में एक डॉक्टर की बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। उसमें वह शुक्रवार की सुबह काम करने के लिए गए हुए थे। काम करते समय वह नीचे आकर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आ गयी। खून निकलने लगा। इस पर साथी मजदूर उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्रथम इलाज किया और हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बीच परिजन उन्हें कही...