रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के परसोतिया स्थित कृष्णा पैलेस बैंक्विट हॉल के पीछे बुधवार की शाम एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे निर्माणाधीन भवन के पास खड़ी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 02 बीबी 7054 अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। उक्त बाइक टायर मोड़ निवासी नीतीश कुमार दांगी की बताई जा रही है।घटना के संबंध में बताया गया कि बाइक निर्माणाधीन भवन के समीप खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो नाबालिग जैसे दिखने वाले लड़के आराम से बाइक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों संदिग्ध परसोतिया से निकलकर बाजारटांड़ स्थित जीडी मार्बल वाली गली से रामगढ़-गोला मुख्य सड़क पर प...