मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- नेशनल हाईवे पर स्थित निर्माणाधीन बैंकट हाल से अज्ञात बदमाश लोहे के गाटर, सरिया ब बल्ली आदि लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पीडित ने पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र के गांव बरला निवासी तरूण त्यागी ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि नेशनल हाईवे पर बरला इंटर कालेज बरला के सामने उसका बैंकट हाल का निर्माण कार्य चल रहा है। 24 फरवरी की रात में अज्ञात बदमाश वहां से लोहे का सामान गाटर, सरिया, बल्ली व छाली आदि लाखों रूपये का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह को ही उसे चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंची। पीडित ने पुलिस से घटना के राजफाश की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...