महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड परतावल के ग्राम पंचायत सेमरा चंदौली में परफॉर्मेंस ग्रांट 2016-17 के तहत बन रहे निर्माणाधीन बारात घर को लेकर मिली शिकायत के बाद गठित जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण की गुणवत्ता, मानकों तथा स्वीकृत डीपीआर के अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं? इसकी बारीकी से जांच की।सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा जल निगम के सहायक अभियंता शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन की फुटिंग, पीसीसी, आरसीसी, ईंट की चिनाई समेत अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.