निर्माणाधीन बाईपास पर डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत
बदायूं, मई 9 -- बदायूं। निर्माणाधीन सिक्सलेन हाईवे के उझानी में बन रहे बाईपास पर सो रहे मजदूर को डंपर ने कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर उझानी में बसोमा रेलवे के बन रहे अंडरपास पर काम करता था। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। जनपद मेरठ के थाना फलाहाबाद इलाके के महल खान निवासी वंश (20) पुत्र डिप्टी सैनी बीती रात उझानी कस्बे में बनाये जा रहे सिक्सलेन बाईपास किनारे सो रहा था। इसी बीच यहां से गुजर रहे डंपर ने से कुचल दिया। हादसे में मजदूर वंश की मौके पर ही मौत हो गई। यहां मौजूद अन्य मजदूरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची उझानी पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनों को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.