भागलपुर, मई 28 --  अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर के पास निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बुधवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों पर डंडा चलाया। इस दौरान फोरलेन मार्ग किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटी एवं अस्थायी दुकानों को हटाया गया। अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। प्रशासन की यह कार्रवाई स्थानीय अकबरनगर थाना पुलिस, तैनात मजिस्ट्रेट तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। यह भी पढ़ें- हटाया ठेला,खुमचा, तीन दिन की मोहलतप्रशासन की कार्रवाई किसी प्रकार के विरोध या हंगामे की आशंका को देखते हुए महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई थी। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी और प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे कब...